गूगल इंडिया लैब्स पर आज नज़र गई तो देखा कि गूगल खोज में एक नया फीचर मैदान में उतरने वाला है। यह है गूगल सजेस्ट हिन्दी में। गूगल सजेस्ट के बारे में आप जानते ही होंगे, यह खोज करते वक्त टाईप करते ही आपको संभावित खोज शब्द सुझा कर उसे आटो कंप्लीट करने की सुविधा देता है। गूगल सजेस्ट हिन्दी में अब आप टाईप भले अंग्रेज़ी में करें यह उन्हें फोनेटिक आधार पर ट्राँस्लिटरेट कर सुझाव हिन्दी में देगा (देखें चित्र)। बताने की ज़रूरत नहीं कि आप सीधे हिन्दी में भी टाईप कर सकते हैं।

है न बढ़िया! और गूगल है तो बाकी भारतीय भाषाओं पर काम हो ही रहा होगा।

Google suggest in Hindi