नुक्ताचीनी ~ Hindi Blog


Archive for the ‘ज़िंदगी आनलाईन’ Category

माईक्रोहू के राज में फ्लिकरसॉफ्ट का भविष्य

By Debashish • Feb 6th, 2008 • Category: ज़िंदगी आनलाईन

माईक्रोसॉफ्ट द्वारा याहू के अधिग्रहण के प्रयास से ब्लॉगमंडल में भारी हलचल तो है ही, चिट्ठाकार पर भी चर्चा जारी है। कुछ लोग खुश है, कुछ खफा, कुछ आशंकित। मुझे तो फ्लिकर और डिलिशियस की खास चिंता है। फ्लिकर पर लोगों ने अपना रोष ज़ाहिर किया, ज़ाहिर तौर पर कुछ अनोखे फोटो अपलोड कर। इस [...]



राजनैतिक हत्या से लाभ कैसे उठायें

By Debashish • Jan 24th, 2008 • Category: ज़िंदगी आनलाईन

अगर आप नाईजीरीया के कबिलाई राजाओं की संपत्ति में हिस्सेदारी प्रदान करने वाले स्पैम ईमेलों से उकता चुके हैं तो लीजिये स्पैमर इनमें कुछ रोचक बदलाव भी ला रहे हैं। मेरे जीमेल के स्पैम फिल्टर से बच निकले इस ईमेल को नोश फरमाईये जो आपको एक कद्दावार नेता की हत्या से लाभ कमाने का न्योता [...]



हिन्दी चिट्ठाकारी के आँकड़ों पर एक नज़र

By Debashish • Jan 16th, 2008 • Category: ज़िंदगी आनलाईन

हिन्दी ब्लॉग्स चिट्ठादर्शिका पर एक सुविधा पर ज्यादा लोगों की नज़रेइनायत नहीं होती पर मुझे उसमें खास रुचि रहती है। चिट्ठाकारी के शुरुवाती दिनों से ही मुझे इनके आँकड़ें आकर्षित करते रहे हैं। चिट्ठाविश्व पर एक जावा एप्लेट हुआ करता था जो विभिन्न भारतीय भाषाओं के चिट्ठों की संख्या का अनुमान लगाने में मदद करता [...]



RMIM पुरस्कारः आप का पसंदीदा गीत कौन सा है?

By Debashish • Jan 16th, 2008 • Category: ज़िंदगी आनलाईन

इंटरनेट पर कई भारतीय अपनी माटी की सुगंध लेने आते रहे हैं। यूज़नेट समूहों के ज़रिये अपने वतन के बारे में बाते करते रहे हैं। 1992 में स्थापित rec.music.indian.misc एक ऐसा ही न्यूज़ग्रुप है जो हिन्दी संगीत के चाहनेवालों का जमघट रहा है, भले बातें अंग्रेज़ी या रोमन लिपि में हिन्दी लिख कर होती हों, [...]



चार पोस्टिया ब्लॉग विशेषज्ञ

By Debashish • Jan 10th, 2008 • Category: ज़िंदगी आनलाईन

संजय तिवारी के मन में दिल्ली की प्रस्तावित ब्लॉगर मीट से सहसा विस्फोट हुआ है। लिखते हैं, “निश्चित रूप से इस भेंटवार्ता के पीछे कोई व्यावसायिक नजरिया है. स्पांसरों का खेल है. और जहां व्यावसायिक नजरिया और स्पांसर पहुंच जाते हैं वहां आयोजन हमेशा निमित्त बनकर रह जाते हैं. होता यह है कि आयोजन स्पांसरों [...]