नुक्ता चीनी का फीड

ब्लॉगर के सौजन्य से नुक्ता चीनी का एटम फीड अब उपलब्ध है। पाठक अगर नुक्ता चीनी नियमित रूप से अपने एग्रीगेटर के माध्यम से पढ़ना चाहें तो ये फीड काम की चीज़ है। बाक़ी की नहीं जानता पर ब्लॉगलाइन्स पर ये पढ़ा जा सकता है।

गांववालों, मैं आ गया हूँ

आलोक और पद्मजा के बाद अब मेरी बारी हिंदी चिठ्ठों की दुनिया में प्रवेश की। पर भारत पाक की बातचीत की तरह ज्यादा उम्मीदें न रखें। रफ्तार तो नल प्वाईंटर वाली ही रहेगी, बदलेगा तो बस अंदाज़े बयां।