ये ज़रूरी समाचार अपने इंडिया में शायद अब तक नहीं पहुंचा होगा। द अनियन की खबर है कि एक बेवकूफ की हरकत से इंटरनेट क्रैश हो गया है। अमरीकी सरकार अब से इसका बैकअप रखने की सोच रही है। अपने कंप्यूटर पर जो कुछ कैश है उसे बचा कर रखिये। विस्तृत खबर इस विडियो में:

देखा जाय तो ये मज़ाक हंसी तो दिलाता है पर कल्पना बड़ी खतरनाक भी है। हम शहरी इंटरनेट के इतने अभ्यस्त हो चुके हैं कि ऐसा कुछ वाकई हो जाय तो हाथ पैर फूलेंगे ज़रूर। और मेरी नौकरी का क्या होगा?