नुक्ताचीनी


Posts Tagged ‘google’

नकली स्टीव जॉब्स का पर्दाफाश :)

By Debashish • Aug 11th, 2007 • Category: ज़िंदगी आनलाईन

करीब एक महीने पहले टेकगॉस के धनंजय ने मुझे एक ऐसे चिट्ठे की जानकारी दी थी जो एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स का एक पैरोडी ब्लॉग था। “द सीक्रेट डायरी आफ स्टीव जॉब्स” नामक इस चिट्ठे का लेखक खुद को स्टीव बताकर यह चिट्ठा चला रहा था। टेकगॉस पर उसका बेहद दिलचस्प साक्षात्कार भी छपा [...]



गूगल टीआईएसपी: ब्रॉडबैंड दा बाप

By Debashish • Apr 1st, 2007 • Category: ज़िंदगी आनलाईन

इंटरनेट सर्विस प्रोवाईडर्स की मनमानी और औनेपौने दामों का आखिरकार जोरदार तोड़ आ ही गया है और वो भी गूगल के द्वारा। गूगल ने आज टीआईएसपी नामक घरेलू बेतार ब्रॉडबैंड सुविधा शुरु की है और वो भी बिल्कुल मुफ्त। बस रजिस्टर करें और गूगल आपको टीआईएसपी का इंस्टालेशन किट जिसमें सेटअप गाईड, फाईबर आप्टिक केबल, [...]



बनाओ अपना गूगल खोजी

By Debashish • Oct 24th, 2006 • Category: बातें तकनीकी

गूगल कोआप गूगल खोज परिणामों में सुधार लाने के लिये सार्वजनिक योगदान पाने का एक मंच रहा है। इसकी ताज़ा पेशकश है कस्टमाईज़्ड सर्च इंजन यानी आपका अपना खोज तंत्र। यह है को कुछ कुछ रोल्यो या स्कूपगो जैसा पर चुंकि खोज परिणाम गूगल के ही होंगे खोज के प्रामाणिकता और विस्तार की कल्पना की [...]



गलतियों का दौर

By Debashish • Sep 7th, 2006 • Category: ज़िंदगी आनलाईन

आलोक और पंकज ने पहले पहल देखा पर गूगल के हिन्दी विज्ञापन अब यूएफओ के दिखने जैसे विरले नहीं रहे, अक्सर दिख जाते हैं आजकल। देसीपंडित पर आज यह विज्ञापन देखा तो पता लगा कि गूगल वाले हिन्दी मसौदे के इश्तेहार स्वीकारने तो लगे हैं पर किसी तरह की कोई परख नहीं होती। हिज्जों की [...]



पर्सनलाईज़्ड जुगाड़

By Debashish • Apr 5th, 2006 • Category: बातें तकनीकी, ब्लॉगिस्म

आप जानते होंगे कि गूगल के परंपरागत गृहपृष्ठ को आप पर्सनलाईज़ यानी अपनी पसंद के मुताबिक ढाल सकते हैं। पहले तो खबरों की फीड, आज का शब्द जैसे मॉड्यूल ही उपलब्ध कराये गये थे पर अब आप गूगल की निर्देशिका से सेंकड़ों ऐसे मॉड्यूल्स में से अपना मनपसंद चुन सकते हैं और उसे अपने पर्सनलाईज़्ड [...]